Followers

Thursday, 24 May 2018

मेरा दर्पण

आज..मेरा दर्पण मुझसे पूछ रहा था
क्या वही है तू
जो पहले थी?
या वक़्त के पहरेदारों ने
तुझे पहचानना छोड़ दिया?
इधर घड़ी की टिक-टॉक टिक-टॉक सुनते हुए
मैं मुस्कुरा रही थी उसके सामने
और वो
भौंहे सिकोड़े देख रहा था मुझे
मुझसे ज़्यादा रंगीन था वो
मैं किसी ब्लैक-एंड-वाइट पिक्चर-सी लग रही थी उसके सामने
मेरा दर्पण
मुझे काम्प्लेक्स दे रहा था
शायद सुपेरिओरटी..
सच..मेरा दर्पण बिलकुल नहीं बदला था
पर मेरे जैसा होकर भी
मुझ-सा नहीं था वो
मुझसे गुफ़्तगु के इंतज़ार में कुछ बूढ़ा हो चला था वो
मानो मैं एडोलसेंट रह गयी
और वो एडल्ट हो गया
मानो वो बोल्ड हो गया
और मुझे क्लीन बोल्ड कर दिया हो
मेरा दर्पण मुझे आँखें दिखा रहा था
कह रहा था
तुम चली तो मेरे साथ थी
फिर पीछे कहाँ रुक गयी?
अब क्या बताती मैं उसे
कि इस गधों की रेस में
खुद को ढूंढ रही थी?
कि जब खुद को ही दूसरों में ढूंढ रही थी
तो तुम्हे क्या देखती?
मेरा दर्पण..
मुझसे नाराज़ था
पर एक वही था जो
रात के अँधेरे में भी
मेरे अंदर ही कहीं छुपा बैठ था
जो मेरा अपना था
मेरा दर्पण नाराज़ था मुझसे
पर मना ही लिया मैंने उसे
अब दुनिया से तो उसे मनाना आसान ही था

Monday, 26 March 2018

नवधान्या



 देव संस्कृति विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जन संचार केंद्र की ओर से विद्यार्थियों को देहरादून में स्थित नवधान्या के भ्रमण पर ले जाया गया, जहाँ उन्होंने बीजों की महत्ता व उनके संरक्षण के बारे में जाना। नवधान्या, डाॅ. वंदना षिवा द्वारा स्थापित एक बीज संस्थान है। यह बीजों के रूप में पर्यायवरण व जीवन दोनों का संरक्षण करता है। इसका मूल आधार वसुधैव कुटुम्बकम है, जिसके माध्यम से यह भारत की जैव विविधता की रक्षा करता है।
नवधान्य का अर्थ है- नौ बीज, जिनमें यव, शामक, तोगरी, मदगा, कदाले, तंदूला, तिल, माशा व कुलिट्ठा शामिल हैं। 1984 में स्थापित इस गैर सरकारी संस्था को 34 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस दौरान ये पूरे देश में 54 बीज खाते खोल चुके हैं तथा 5 लाख किसानों को प्रशिक्षण प्रदान कर चुके हैं।

जैविक खेती पर ज़ोर देेते हुए इन्होंने बीज विद्यापीठ नामक एक शिक्षण केंद्र की भी स्थापना की है, जो कि उत्तराखंड के देहरादून में स्थित है। नवधान्या जीएमओ सीड्स के सख्त खिलाफ है। 1991 में इनके द्वारा जीएमओ सीड्स के खिलाफ एक अभियान भी चलाया था, जिसका नाम- जीएमओ फ्री कैंपेन है। यह अभियान अब तक चला आ रहा है।

नवधान्या के इन्हीं कार्यों के बारे जानने की ओर विद्यार्थियों ने एक कदम बढ़ाया। संस्थान के अंदर जाने पर श्री दिनेष सेमवाल जी द्वारा सभी का अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात सभी को गज़ेबु कहे जाने वाले एक झोपड़े में बैठाया गया। इस दौरान सेमवाल जी ने सभी को बताया कि पिछले वर्ष तीन लाख दस हज़ार किसानों ने आत्महत्या की थी, जिनमें से अधिकतर जेनेटिकली माॅडिफाईड(जीएमओ) बीजों का प्रयोग करते थे। इन बीजों की वजह से न तो फसल अच्छी हो पाई और न ही किसानों के कर्ज़ की भरपाई हुई। अतः उनके पास आत्महत्या करने के अलावा दूसरा कोई रास्ता न था।

वर्षों पहले तक भी हालात कुछ अलग नहीं थे। भारतवासी नील की खेती करने को मजबूर थे, और उसके बाद अत्यधिक मात्रा में पेड़ों को काटा जाने लगा। उस दौरान कुछ लोग पेड़ों के संरक्षण के लिए आगे आए, जिनमें गौरा देवी प्रमुख थी। उन्हीं से पे्ररित होकर डाॅ. वंदना शिवा बीज संरक्षण की ओर अग्रसर हुई।
श्रीमान सेमवाल जी ने कहा कि नवधान्या के प्रयास एक गिलहरी की तरह है, किन्तु वह अपनी ओर सेे आगे बढ़ने की सदा कोशिश करती रहेगी। उन्होंने बीजों के बारे में बात करते हुए कहा कि जिन बीजों का वे संरक्षण करते हैं, वे उनके नहीं, अपितु किसानों के ही हैं। उन्होंने हरित क्रांति के समय के पंजाब व हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि अधिक मात्रा में यदि जीएमओ सीड्स का प्रयोग किया जाए व बीजों का संरक्षण न किया जाए तो वह वक्त दूर नहीं जब हज़ारों फ़सलों का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। पंजाब की हालत को बयां करते हुए उन्होंने वहाँ से चलने वाली कैंसर ट्रेन का भी ज़िक्र किया।

नवधान्या न सिर्फ प्रकृति पर, अथवा महिलाओं पर भी उचित ध्यान देता है। उनका मानना है कि महिलाएं बेहतर तरीके से प्रकृति की रक्षा कर सकती हैं।  इसी संदर्भ में आगे कहते हुए उन्होंने कहा कि- महिलाओं की रक्षा प्रकृति की रक्षा तथा प्रकृति की रक्षा महिलाओं की रक्षा है। महिलाओं का प्रकृति से रिश्ता ही इको फ़ेमिनिस्म है।

फसलों के बारे में बताते हुए उन्हांेने कहा कि वे ऐसे अनाजों की खेती करते हैं जो आपस में एक दूसरे की उत्पादकता व पोषण का काम करती हैं। इनमें मुख्यतः मोटे अनाज शामिल होते हैं, जो समय के साथ कम होते जा रहे हैं। इसका एक मुख्य कारण है कि आज के किसानों में मोनोकल्चर का प्रचलन बढ़ रहा है, जिस कारण एक फसल खराब होने पर दूसरा कोई विकल्प नहीं रह जाता। 

 

अपने बीज खाते(बैंक) का भ्रमण करवाते हुए उन्होंने बताया कि देहरादून का सीड बैंक नवधान्या का पहला बैंक है, जिसे बीजा देवी नामक एक स्त्री ने शुरू किया था। उन्होंने बताया कि उनके बीज बैंक में 730 प्रकार के धान, 41 प्रकार के बासमती, 212 तरह के गेहूं, 32 तरह के जौ, आदि कई तरह के बीज संरक्षित हैं। नवधान्या के 17 राज्यों में 120 बीज बैंक हैं। जिन बीजों का संरक्षण वे करते हैं, उन्हें सिर्फ दो महीनों तक रखा जा सकता है। इन बीजों को बचाने के लिए, बीज बैंक को गोबर से लीपा जाता है तथा कुछ फूल उन बीजों के साथ रखे जाते हैं, ताकि उनका कीट-पतंगों व जीवाणुओं से बचाव हो सके। बीज बैंक के अलावा नवधान्या में गौ पालन भी किया जाता है। वहीं पत्तों व गोबर से जैविक खाद का उत्पादन होता है।

नवधान्या के माध्यम से समय-समय पर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भी चल रहे हैं। दाल यात्रा, बीज सत्याग्रह, पल्स आॅफ लाईफ, आदि अभियान इनमें से कुछ हैं। इनके अलावा यहाँ के आम्रपाली(आम के बाग) में प्रत्येक वर्ष आमोत्सव भी मनाया जाता है।

नवधान्या का वातावरण बहुत ही शांत, साफ और सुंदर है। यहाँ शोध के लिए आए लोगों ने पाया कि नवधान्या में 78 प्रकार के पक्षी हैं। आसपास के अन्य किसी भी जगह पर इतने पक्षी नहीं पाए गए।

अतः नवधान्या जैसे संस्थान का भ्रमण सभी के लिए बहुत लाभदायक व ज्ञानवर्धक रहा। भारत को ऐसे और संस्थानों की आवश्यकता है, क्योंकि वह दिन दूर नहीं जब पेड़ों की तादाद अत्यधिक कम हो चुकी होगी। ऐसे में, ग्लोबल वार्मिंग के इस काल में खाद्य संरक्षण एक विशेष मुद्दा है। 

रिपोर्टः वर्षा चौरसिया, निकिता पटेल
           पत्रकारिता एवं जनसंचार
 




Saturday, 30 December 2017

If I Ever Have A Daughter


If I ever have a daughter
I would call her just my child
And not define her by her gender
I will teach her how to fly
But keep her roots grounded
She will never be called weak
She'll be a warrior
A fighter
A conqueror
She will wear what she wishes to
Because clothes are not her dignity
Its her soul
I will teach her about her body
Because sex is not a taboo
If I ever have a daughter
She'll be my pride
She will be the owner of her life
Because she would know its value
There would be words written for her
But words would never be enough to define her

Thursday, 28 December 2017

महँगी होती इंसानियत

हँस लो यारो
हँसी तुम्हारे आईफोन से भी महँगी होने वाली है
आज लोग आईफोन को तरसते हैं
कल हँसी को तरसेंगे
वो दिन दूर नहीं
जब कह रहे होंगे हम
कि यारो!
साँस ले लो
ऑक्सीजन की कीमत चुकाने का
वक़्त आ गया है
हर चीज़ जिस की कीमत
आज नहीं मालूम है तुम्हें
हर उस चीज़ पर जान लुटाओगे तुम
फिर भी कीमत नहीं
चुका पाओगे तुम
खुद को इंसान कहने वाले ही
प्रकृति की इंसानियत
के बोझ तले
दबे हैं
और कितना खुद को नीचे
गिराओगे तुम
ये जो नाम मिला है तुम्हें
इसने नदी, हवा, धरती, अंबर
मन, शरीर, विचार, शब्द
सबको गंदा कर दिया है
हाँ वो दिन भी दूर नहीं
जब इंसान भी
न कहलाओगे तुम



सरहदें

कल जो बातें जोड़ती थी हमें
आज उन्होंने ही सरहदें बना दी है
लगता ही नहीं की इंसान हैं हम
शायद सरहदें देखकर
पड़ोसी देश हो चले हैं हम
जो लाईन ऑफ़ कंट्रोल से
एक दूसरे पर नज़र रखते हैं
सामने कोई हरकत होने पर
जवाबी हमला भी करते हैं
पर कोई पूछ ले हम से
एक-दूसरे के बारे में
तो यूँ मुँह फेर लेते हैं
मानो कोई वास्ता ही न हो
एक दूसरे से
सच! सरहदें बाँट देती हैं
पर खुद कभी नहीं बँटती
तो क्यों न सरहदें ही बन जाए हम
एक दूसरे की
पड़ोसी देशों की सरहदें एक होती हैं न
सरहदों की तो सरहद नहीं होती न
तो आओ चलो सरहद बन जाए
आओ चलो एक हो जाए
और सारी दुनिया को
पड़ोसी देश बना ले अपने


Tuesday, 26 December 2017

खुद को भी इंसान बनाकर बताओ तो जाने

हाँ पंख नहीं है तुम पे
फिर भी आकाश में उड़ना आसान है
कभी ज़मीन पर बिन लड़खड़ाये
चलकर बताओ तो जाने
हर वक़्त दौड़ते फिरते हो
आगे बढ़ने की होड़ में
एक लम्हा थमकर
जीकर बताओ तो जाने
चेहरे पे चेहरे लगा रखे हैं
कचरे से चेहरा सजाये बैठे हो
कभी अपने-आप को भी सबको
दिखाकर बताओ तो जाने
ईंटों से दीवार बनाते जा रहे
सपनों के संसार बनाते जा रहे
कभी मिट्टी के टीले
बनाकर बताओ तो जाने
हर रोज़ नए मकान सजाते रहते हो
रिश्तों के बाज़ार बनाते जा रहे
मकान तो हर कोई बना लेता है
अपनों से घरबार
बनाकर बताओ तो जाने



Tuesday, 19 December 2017

I Think


I think and think and think
At times when I'm alone
At times when people look at me
At times when no one's watching
Though my thoughts
Don't appear on my face
But the process is reflected well
Still, I think
I think I'm the master of my own world
Though I'm not
In fact, I have several masters to be named
And no
They aren't my parents
Or my teachers at school or college
No they aren't my friends
Or the experiences of my life
Those masters are
Pretty close actually
My masters are my fears
And my anxieties
They are the rules that bind me
My master is the society
And the famous chaar log
My master are the norms
That some nobody created
Yes, I'm the master of no one
In fact, I'm a slave to my masters
I'm a slave at service
A slave on duty
But don't you misjudge me
My duty is not bowing to my weaknesses
My duty is to rise up above
My duty is to grow enough
To be a student
And not a slave
I think of my hairs
Long and open
Free to be tangled by the wind
I think of my lips
Not trembling with fear
But murmuring the lyrics of a song
I think of those invisible wings
That grow on me
And take me to the skies
I think, because I'm the controller
Of my thoughts
If not the master of my world
I think again
Because there's no 'my world '
I think
Because I'm free to think

Wednesday, 27 September 2017

खत

वो खतों का दौर था
जब लोगों की बातें होती थी
अब दौर वो है आ गया
जब बातों से लोग होते हैं

वो इंतज़ार एक पन्ने का
वो कागज़ में लिपटी हुई बातें
वो बेसब्र से लम्हें
वो हल्की-फुल्की यादें

रातो को करवट लेना
साँसों का यूँ ही बस ऊपर-नीचे होना
वो तेज़-सी धड़कन और बंद-सी ज़ुबान
सब उस स्पर्श का हिस्सा है
जो पन्ना एक कराता था

हर शब्द में दिल के राज़ थे
कुछ अनसुलझे-से ख्वाब थे
अब बातों से ही लोग हैं
तब लोगों से कुछ बातें थी 

Wednesday, 6 September 2017

Half A Bite

I don't understand what it feels like to humiliate others. The kind of pleasure derived from such things is unacceptable to me. People being good on the front and disgusting beyond words behind the back is almost the most common sight now. I understand being double faced gives one an opportunity to be versatile in his/her nature but creativity without logic is so not productive. In my opinion, one can at least be half faced, if a single face is not affordable for them. Wait, half faced!! Yes, half faced. I believe it's better to hide a part of you than revealing what is more than enough. A half face would at least hide one's insecurities. But dual faces would actually EXPOSE a person in ways that could be lethal to his ego.
So I suggest, be half faced. Reveal what is required and lock your other self or SELVES behind the bars of your brain. Be half but be complete. Be a part but the best one. Being a large vessel, but cracked won't serve any purpose. Remember, half a meal is better than overeating.

#The_Perfect_Half


Wednesday, 2 August 2017

Because They Are Humans Afterall



She was wearing that skirt
Blue and white sky on it
Slightly above her knees
And guess what?
Her very own character was decided,
Judged by people she didn’t even know
She was called names
Bitch, slut, whore
And what do they mean?
Who is a slut?
A woman with the attributes of a man
She cannot wear what she wants to
She cannot behave as she wishes to
She cannot laugh freely
Is she allowed to breathe at least?
Just if she’s not judged for it
It were never you to be judged, you men!
Why aren’t you judged for those words on your mouth
If not for the pieces of clothing on your body?
Your are not an angel in disguise
And she, definitely is not a demon in paradise
So who decides who is a bitch or a dog or a slut?
When everyone stands on the same platform?
Nobody is a master and no one’s a slave
Nobody is a prostitute and no one’s a sage
They are all humans
No, not even that
They are all mere creatures with a little brain
Which they use to find ways to slut shame others
And their brain, their primary asset
Does not tell them
Everyone is entitled to their own opinion.’
And so they become what they speak of
They become their own demons and angels
Their own friend and foe
They spend sleepless nights
Trying to know themselves
By thinking about other men and women
Their own character is lost
and so they judge others
Men judge women
And women judge men
But never themselves
They feel more accomplished
By building walls
Walls of feminism and of masculinity
The one who is not feminine is not a woman
One who is not masculine is not a man
And who exactly is a man or a woman?
The ones who are loyal to their gender roles?
Roles decided and designated by the same so-called men and women nobody knows?
And above everything else, who are humans?
Gods in disguise! As they say?
Or just flesh and bones?
No, they are none of themselves
They are more than flesh and bones
And less than Gods
They are creatures with a purpose to fulfill in their lives
Which they often loose sight of
The ones who get lost
Who wander in infinity
Reaching no where
Having no destination
They raise their voices
Yes, they know how to do that
But they do it for themselves
And against each other
Taking pride in what they do
Not realizing that they would be the soil
They have risen from
And then? They keep repeating the same mistakes
Because man is the maker of his own destiny
And mistakes are the makers of a man




Trying To Be

I'm not a stranger to myself I'm just trying to be To let someone else Know me The way I tried and lost Though I know myself...